बड़ी मात्रा में जप्त हुआ अंग्रेजी शराब




 दीपराज की रिपोर्ट ;-

डेहरी/ रोहतास

दरिहट थाना में अंग्रेजी शराब की भारी खेप जप्त की ह दरिहट थाना प्रभारी राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप गुजरने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम तैनात कर दी गई। तैनाती के दौरान दरिहट थाना क्षेत्र के हुरका गांव के पास एक टाटा अल्ट्रा 1109 जिसका नंबर CG12AVO 852 का ड्राइवर पुलिस टीम को देखकर मौके से फरार होने में सफल हुआ। जब गाड़ी की जांच की गई तो उसमें हरियाणा राज्य का आईबी अंग्रेजी शराब 180ml, 315ml, 750ml का पूरे ट्रक में बोतल भरा हुआ पाया गया। जांच के दौरान पाया गया कि शराब की कुल मात्रा लगभग 4100 लीटर है। जप्त की गई शराब पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। वहीं थाना प्रभारी राजेश कुमार चौधरी ने कहा कि थाना क्षेत्र में किसी प्रकार का अवैध कारोबार नहीं करने दिया जाएगा तथा अवैध कारोबारी को कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।