डालमियानगर पुलिस ने 250 शीशी टानाका शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार,


 कमलेश मिश्रा की रिपोर्ट ;-

डेहरी /डालमियानगर  

डालमियानगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर शाम थाना क्षेत्र के रितु बीघा पेट्रोल टंकी के पीछे एक मकान मे छापेमारी कर 250 शीशी टानाका शराब को बरामद किया है थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई छापेमारी के दौरान मौके से दो धंधेबाज को दबोचा गया थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार रितु बीघा डोम मोहल्ला निवासी संतोष कुमार जायसवाल, तथा डेहरी थाना क्षेत्र के लाला कॉलोनी निवासी विकास कुमार, नामक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया,