गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी/ रोहतास
रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के बम्हौर में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जिसमें एक अनियंत्रित ट्रक ने एक ही परिवार के 10 लोगों को कुचल दिया। जिसमें 4 की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि सभी लोग ईट भट्टे पर काम करने वाले मजदूर थे। सभी मजदूर उत्तर प्रदेश से ट्रक के द्वारा ईट भट्ठे से काम कर अपने गांव लातेहार वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में शिव सागर के बम्हौर के पास एनएच 2 पर नाश्ता पानी के लिए उतरे। वे सभी परिवार नाश्ता पानी कर वापस जाने के लिए तैयार होते कि एकाएक एक अनियंत्रित ट्रक ने परिवार के 10 सदस्यों को कुचल दिया। सभी लोगों को आनन-फानन में शिव सागर स्थित पीएससी सेंटर इलाज के लिए लाया गया। सेंटर पर उपस्थित डॉक्टरों ने 4 की मौत की पुष्टि कर दी। जिसमें दो मासूम बच्चे भी थे। मरने वालों में दिलीप लोहरा उम्र लगभग 40 वर्ष, संतोष लोहरा उम्र लगभग 35 वर्ष, आशीष लोहरा उम्र 2 वर्ष, व बलवंत लोहरा उम्र 3 वर्ष बताया जा रहा है। घायल लोगों के बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। जिसमें रेखा कुमारी उम्र 7 वर्ष, कविता कुमारी उम्र 17 वर्ष, फुल कुमारी उम्र 19 वर्ष, सुनीता देवी उम्र 40 वर्ष व बासमती देवी उम्र 28 वर्ष व अन्य लोगो को बताया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया था।
