गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /रोहतास
कोरोना संक्रमण को देखते हुए अनुमंडल में करीब एक माह से संचालित कोविड केयर सेंटर व अन्य स्वास्थ्य कार्य को बेहतर तरीके से करने को लेकर 18-45 वर्ष के आयु के लोगों के कोविड टीकाकरण अभियान का हिस्सा बनते हुए भाजपा0 युवा मोर्चा के पुर्व नगर अध्यक्ष जय प्रकाश कश्यप ने भी मिडिल स्कूल ब्रहमस्थान मकराईन मे टीकाकरण कराया इस दौरान उनहोंने बताया कि वैक्सीन का पहला डोज लेकर इसके नियमानुसार दूसरा डोज भी समय अनुसार ही लेंगे तथा उन्होंने अपने सभी साथियों एवं बिहार वासियों से अपील करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा एक पहल कोरोना मुक्त हो भारत अपना की शुरुआत टीकाकरण से की गई है जिसको जितना हो सके लोगों में उत्साह जगाए टीका लेने के लिए अब पहले से भी और आसान नियम सुचारू रूप से चल रहे हैं 18 से 45 वर्ष के लोगों के साथ साथ 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोग जो टीका नहीं लिए हैं उनसे हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हैं कि आप अपना और अपने परिवार का सुरक्षा हेतु यह टीकाकरण अवश्य कराएं जो लोग टीकाकरण नहीं करा पाए हैं अभी तक उनसे गुजारिश होगी कि वह अवश्य टीकाकरण करें टीकाकरण कराकर काफी सुकून महसूस हो रहा है ऐसा उन्होंने टीकाकरण के बाद कहे। साथ मे हम सहृदय धन्यवाद् अपने आदरणीय प्रधानमंत्री जी का करते है जो कि वे पुरे देश वासियो को अपना परिवार समझकर पुरे देश वासियो के लिए इस कोरोना के खिलाफ चट्टान की तरह खड़े है ताकि पुरे देश वासि सुरक्षित रहे एवं हमलोंग पुनः अपने दैनिक दिनचर्या आम दिनों के हिसाब से जी सके।
