कुमारी वर्षा की रिपोर्ट ;-
डेहरी /रोहतास
इंद्रपुरी क्षेत्र के चकना पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय बडीहा मैं 45 वर्ष से ऊपर वालों को कोविड-19 टीकाकरण का पहला Doge ग्रामीणों मैंशुक्रवार को दीया गया स्वास्थ्य विभाग डेहरी से आए हुए मेडिकल अफसर डॉ संजू कुमारी एवं डॉ माजिद अली ने बताया कि 45 वर्ष से नीचे उम्र वाले लोगों को आज इस सेंटर पर टीका नहीं लगेगा उन्होंने यह भी बताया कि गांव में जागरूकता की कमी है लोग बढ़-चढ़कर टीकाकरण कार्य में भाग नहीं ले पा रहे हैं वही वार्ड नंबर 2 के पंच व देहरी मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे ने बताते हुए कहा कि 1 दिन पूर्व से ही पूरे गांव में डोर टू डोर घूम कर कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु ग्रामीण महिला पुरुषों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया है लेकिन स्कूल परिसर में वर्षा होने से जलजमाव व जर्जर भवन एवं शौचालय बंद होने के कारण कुछ लोग टीका नहीं लिए मौके पर देहरी ब्लॉक से प्रतिनियुक्त संजय कुमार, विकास मित्र सिकंदर राम, फार्मासिस्ट रामानुज सिंह, एएनएम अमर लता कुमारी, यूनिसेफ के संजय अनुपमा, आंगनबाड़ी सेविका बेबी देवी, आशा कार्यकर्ता निर्मला चतुर्वेदी, शिक्षक धर्मेंद्र प्रसाद समेत अन्य लोग उपस्थित हुए
