लॉक डाउन का सख्ती से अनुपालन कराने के लिए सड़क पर उतरे एसपी आशीष भारती


एसपी ने शहर में किया पैदल मार्च

 नगर थाना पहुंचकर कांडों की समीक्षा की  

पुष्पा गुप्ता की रिपोर्ट ;-

 डेहरी। रोहतास

वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण को लेकर राज्य भर में जारी लॉकडाउन को सख्ती से अनुपालन कराने को लेकर स्वयं एसपी आशीष भारती दल बल के साथ सड़क पर उतरे। शहर में पैदल गस्त किया और इस दौरान बिना मतलब वाहन से चलने वाले लोगों पर कारवाई की। बताया जाता है कि सरकार के कड़े निर्देश के बावजूद सुबह में प्रतिबंधित दुकानें भी खुल जाती थी और बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ती थी। सोशल डिस्टेंस का पालन भी बाजारों में नहीं दिख रहा था। इसे लेकर मिल रही शिकायतों के बीच मंगलवार की सुबह एसपी आशीष भारती,ए एसपी संजय कुमार बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरे। बड़ी संख्या में पुलिस बल को देखते ही जहां कहीं दुकानों के शटर गिरने लगे वही सड़कों पर वाहन लेकर चलने वाले लोग जैसे तैसे भागते नजर आए। इस दौरान बेवजह सड़कों पर घूमने वाले लोगों को एसपी आशीष भारती ने कड़ी फटकार लगाई। तो कई दोपहिया और चार पहिया वाहन को जप्त किया गया। एस पी आशीष भारती ने थाना चौक मुख्य बाजार जखी बीघा,स्टेशन रोड,पाली रोड व अन्य स्थानों पर भ्रमण किया। एसपी ने जगह-जगह रुक कर लोगों से आग्रह किया की कोरोना संक्रमण जल्द से समाप्त हो इसके लिए सभी गाइडलाइन का पालन करें तथा बेवजह घरों से बाहर ना निकले। लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस द्वारा कारवाई की जाएगी। एसपी आशीष भारती के साथ पैदल गस्त में नगर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल थे। पैदल गस्त उपरांत एसपी ने नगर थाना पहुंचकर लंबित कांडों की समीक्षा की। थानाध्यक्ष से कांड का अनुसंधान व कई मामलों की जानकारी ली तथा लंबित कांडों का त्वरित गति से अनुसंधान करने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया।