डीजे लदे वाहन से कुचलकर बच्चे की मौत विरोध में लोगों ने हंगामा करते हुए किया आगजनी व सड़क जाम


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी। रोहतास
नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक के समीप एक डीजे लदे वाहन ने 6 वर्षीय बच्चे को कुचल दिया। जिससे इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। विरोध में परिजनों व आसपास के लोगों ने सड़क पर जमकर हंगामा करते हुए उत्पात मचाया। तथा टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया। घटना के बारे में बताया जाता है कि अंबेडकर चौक स्थित रैन बसेरा के समीप का निवासी मनोज राम के 6 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार घर के बाहर खेल रहा था। कि इसी दौरान जक्की बिगहा तरफ से तेज गति से आ रहे एक डीजे लदे वाहन ने बच्चे को कुचलते हुए भाग निकला। बच्चे के चीखने की आवाज सुनकर माता-पिता व परिजन बाहर निकले। तथा आसपास के लोगों के सहयोग से चिंताजनक स्थिति में घायल बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। किन्तु इलाज के क्रम में बच्चे की मौत हो गई। इधर घटना के विरोध में परिजनों व आसपास के लोगों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। विरोध में पुलिस प्रशासन के खिलाफ लोग नारेबाजी करते दिखे। लोगों का कहना था कि समीप में गश्त कर रही पुलिस यदि तत्परता बरतती तो दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन व चालक को पकड़ा जा सकता था। इधर घायल आशीष कुमार के दादा राम अवतार राम का रो रो कर बुरा हाल है। समाचार लिखे जाने तक आगजनी कर सड़क जाम करते हुए लोग हंगामा कर रहे हैं। तथा पुलिस की देखरेख में चिंताजनक स्थिति में घायल बच्चे का इलाज चल रहा है। नगर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने कहा कि घायल बच्चे का इलाज जारी है, लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।