बिहार राज्य में काराकाट स्वास्थ्य केन्द्र का प्रथम आना गर्व की बात--डीएम


 दीपराज की रिपोर्ट ;-

काराकाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
 
सराहनीय कार्य के लिए कर्मियों को दी बधाई  

जिला अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने बुधवार को काराकाट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंच निरीक्षण किया। जिसके तहत उन्होंने कोविड-19 वैक्सिनेसन, ऑक्सीजन की विधि व्यवस्था का जायजा लेते हुए, स्वास्थ्य केन्द्र में बने अलग अलग सभी वार्डो तहत दांत कक्ष, ओपीडी, एनसीडी क्लिनिक, कोविड वैक्सीन सेंटर, वॉटर प्लांट,  मीटिंग हॉल विधि व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए बताया कि यदि अस्पताल में मरीजों के हेतु ईलाज में किसी प्रकार की आवश्यकता पड़े तो इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधक जिला को तत्काल दे। अस्पताल में आने वाली जिस असुविधा को जिला द्वारा जल्द से जल्द पूरी की जायेगी। ताकि बीमार लोगों की उपचार बेहतर तरीके से हो सके। इस उपरांत उन्होंने  स्वास्थ्य केन्द्र में अपने दांत को दिखाते हुए चिकित्सक से सलाह ली।
साथ ही साथ बिहार सरकार द्वारा पूरे राज्य में काराकाट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को कायाकल्प योजना के तहत प्रथम स्थान प्राप्त होने पर उन्होंने समस्त कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त का श्रेय सभी स्वास्थ्य केन्द्र के कर्मियों को जाता है। जिनके मेहनत भरे कार्य फलस्वरूप लोगों के बेहतर ईलाज के साथ साथ अस्पताल को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कार्य कर रहें है। इस निरीक्षण उपरांत बिक्रमगंज एसडीएम विजयंत, सिविल सर्जन रोहतास, प्रभारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डॉ० राजीव कुमार , काराकाट सीओ रवि राज, बीडीओ सिद्धार्थ कुमार, थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद, बिक्रमगंज बीडीओ अजय कुमार, भूमि उपसमाहर्ता मधुसूदन, बीएच एम कौशलेंद्र शर्मा, केयर इंडिया डॉ० विनोद कुमार, यूनिसेफ बीएमसी प्रमीत कुमार, बीसीएम अनीश नारायण, डॉ० मो० खालिद अहमद, अनिल कुमार पासवान सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।