गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी/ रोहतास
अवैध बालू के निकासी के प्रति प्रशासन पूर्ण रूप से चौकन्ना है। इसके अंतर्गत प्रशासनिक कार्रवाई बालू माफियाओं के विरुद्ध हमेशा चलती रहती है। लेकिन बालू माफिया का मनोबल इतना बड़ा हुआ है कि वह अपने कार्यों से बाज नहीं आते तथा प्रशासन भी चुश्ती दिखाते हुए बराबर बालू माफियाओं को नकेल कसने में कामयाब रहती है। इसी प्रकार का मामला दरिहट थाना का है। जहां ईद पर्व होने के कारण प्रशासन शांति पूर्वक ईद मनाने के लिए चौकन्ना थी लेकिन बालू माफिया प्रशासन की व्यस्तता को देखकर उनकी आंख में धूल झोंक कर बालू निकालने के जुगत में थे। लेकिन दरिहट थाना प्रभारी राजेश कुमार चौधरी अपने कार्यों के प्रति चौकन्ना होते हुए बालू माफियाओं के जुगत को समझ चुके थे। जैसे ही बालू माफिया बालू निकासी कर रहे थे, थाना प्रभारी के वाहन को देख कर भाग खड़े हुए। इस दौरान थाना प्रभारी राजेश कुमार चौधरी ने दो ट्रैक्टर जप्त कर लिया और बालू माफिया के मंशा पर पानी फेर दिया।
