दीपराज की रिपोर्ट ;-
डेहरी/ रोहतास
सामाजिक संगठन आस्था केयर्स और वेलफेयर सोसाइटी ने स्थानीय डालमियानगर के मॉडल स्कूल में 50 बेड का कोविड केयर सेंटर प्रारंभ किया है। जिसमें बेड के साथ-साथ ऑक्सीजन सिलेंडर की भी व्यवस्था है। कोविड केयर सेंटर के व्यवस्थापक राजा राज ने बताया कि डालमियानगर में लोगों की मांग को देखते हुए हमारी टीम जिसमें प्रमुख भूमिका सामाजिक कार्यकर्ता सुशील पांडे, धीरज सिंह, अमितेश चौधरी, अंशुमन आनंद, प्रकाश सौरभ कुमार, अभिषेक कुमार, अमित कुमार, मुकेश पांडे, विकास पांडे, दीपक चौधरी, संतोष यादव, रोहित यादव, राजन राज, व मनीष शरण की उपस्थिति में डॉ आनंद प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक किया गया। इस बैठक में क्षेत्र के लोगों को महामारी से बचाने के उद्देश्य कोविड सेंटर पर विचार किया गया। जिसमें हमारी टीम ने इस सेंटर को स्थापित करने में काफी सहयोग दिया है। साथ ही मॉडल स्कूल प्रबंधन ने भी हमारी बातों से सहमत होकर हम लोगों को अपने यहां जगह दिया है। जिससे यह सेंटर स्थापित हुआ है। उन्होंने बताया कि हमारे यहां कोविड मरीजों का इलाज व दवाइयां निशुल्क होगा। साथ ही कोविड मरीजों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई है। जिसमें सरकार के नियमावली अनुसार सप्ताह में 7 दिन अलग-अलग प्रकार की भोजन की व्यवस्था है। साथ ही यहां दो एमबीबीएस डॉक्टर जिसमे डा० राज आर्यन व डॉक्टर सौरभ की प्रतिनियुक्ति भी की गई है। जिससे उनके अनुभव के अनुसार मरीजों को सुविधा प्रदान कर शीघ्र ही स्वस्थ होने में मदद मिल सके। बताते चलें कि आस्था केयर्स और वेलफेयर सोसाइटी का यह कदम काफी सराहनीय है। सामाजिक संगठनों ने भी उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज अस्पतालों में भीड़ भाड़ व बेड की कमी है। जिसके कारण इस महामारी में मौत का आंकड़ा भी बढा है। आस्था केयर और वेलफेयर सोसाइटी का द्वारा किया गया यह कार्य क्षेत्र के लोगों के लिए अति आवश्यक था। वही डालमियानगर के सामाजिक कार्यकर्ता विनय मिश्र उर्फ विनय बाबा ने भी आस्था केयर और वेलफेयर सोसाइटी की कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों के लिए यह कदम मील का पत्थर साबित होगा।
