पुष्पा गुप्ता की रिपोर्ट ;-
डेहरी। रोहतास
डालमियानगर थाना क्षेत्र के नहर किनारे अवैध शराब निर्माण की सूचना मिलने पर पहुंची दो थानों की पुलिस की टीम ने कारवाई करते हुए 1 हजार लीटर अर्ध निर्मित शराब को नष्ट किया है। तथा अज्ञात शराब कारोबारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। बताया जाता है कि राज्य में प्रतिबंधित व कड़े कानून के बावजूद शहर से गांव तक देसी विदेशी शराब का धंधा बे रोक टोक जारी है। हालांकि पुलिस द्वारा लगातार शराब के विरुद्ध कारवाई की जाती है। किंतु पुलिस व अवैध शराब कारोबारी लुका छुपी का खेल रहे हैं। जहां विभिन्न राज्यों से विदेशी शराब शहरी इलाके में पहुंच रहे हैं। वही नहर किनारे पहाड़ी क्षेत्रों व ग्रामीण क्षेत्रों में देसी शराब का धंधा चलते रहता है। गुप्त सूचना के आधार पर डालमियानगर व अकोढ़ीगोला थाना की पुलिस ने डालमियानगर क्षेत्र में नहर किनारे कारवाई करते हुए एक हजार लिटर अर्ध निर्मित शराब को नष्ट किया है। पुलिस को देख शराब धंधेबाज भागने में सफल हुए। इसके अलावा कई अन्य थाना क्षेत्रों में भी पुलिस ने शराब के खिलाफ अभियान चलाया जहां अर्धनिर्मित देसी शराब को नष्ट किया गया। एसपी आशीष भारती ने बताया कि डालमियानगर थानाध्यक्ष गौतम कुमार को शराब कारोबारियों को चिन्हित कर गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है।
