इरफान क़ुरैशी की रिपोर्ट ;-
डेहरी /रोहतास
कोरोना के बढ़ रहे संक्रमण को लेकर सरकार के जारी गाइड लाइन को सख्ती से अनुपालन कराने के लिए सोमवार को जिला स्तर से लेकर अनुमंडल व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये कई निर्देश दिए गए। सोमवार को जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए अनुमंडल व प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारियों को अनुपालन कराने का सख्त निर्देश दिया। जिला स्तर के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट वीडियो कांफ्रेसिंग से जुड़े रहे। जबकि अनुमंडल स्तर के अनुमंडल कार्यालय व प्रखंड स्तर के प्रखंड स्तर पर जिला के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग से जुड़े थे।
जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी सह ओएसडी प्रवीण चंदन ने कहा कि सरकार के गाइड लाइन को सख्ती से अनुपालन कराया जाए। यह निर्देश डीएम ने दिया है। डीएम ने कहा है कि लग्न का समय शुरू हो गया है। शादी-विवाह जैसे समारोह में में 100 से अधिक लोगों की भीड़ नहीं होनी चाहिए। इस पर नजर रखा जाए। रात्रि के नौ बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगेगा। इस पर भी अधिकारी विशेष नजर रखेंगे। सरकारी व निजी कार्यालयों को शाम पांच बजे तक बंद करा दिया जाए। जबकि दुकानों अथवा प्रतिष्ठानों को छह बजे ही बंद करने का निर्देश जारी किया गया है।
