शराब मामले में फरार चल रहे शराब माफिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार


गौतम कुमार
की रिपोर्ट ;- 

डालमियानगर पुलिस ने शराब के कारोबार कर रहे हैं फरार शराब माफिया को गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि पूर्व में भारी मात्रा में अवैध शराब को डालमियानगर पुलिस ने बरामद किया था। उन्होंने बताया कि उसी समय से कुछ शराब कारोबारी न्यू सिधौली निवासी शराब माफिया झूलन शाह उर्फ सुनील शाह के खिलाफ मध निषेध अधिनियम का मामला दर्ज किया गया था। वह उस समय मौके से फरार हो गया था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

वहीं एक अन्य मामला काराकाट थाने का है जहां अभियुक्त को 10 लीटर महुआ शराब के साथ पुलिस ने  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजेश चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त  काराकाट थाना क्षेत्र के ग्राम देव मारकंडे निवासी बिट्टू गिरी, अर्जुन भुइयां के पास से 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक बाइक भी बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों से यह सूचना मिली थी कि उक्त दोनों अभियुक्तों  शराब का अवैध कारोबार कर रहे है। इस सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।