महामारी के प्रति सजगता व सावधानी ही उपाय:-राजीव रंजन सिंह

दीपराज की रिपोर्ट ;-

डेहरी /रोहतास 

 बिहार में तेजी से पैर पसार रहे कोरोना संक्रमण की लहर को देखते हुए बिहार के मुखिया नीतीश कुमार ने नाइट कर्फ्यू लगा कर विद्यालय , शिक्षण संस्थान , सिनेमाघर आदि को बंद कर बढ़ते संक्रमण को रोकने का प्रयास किया है। वही डेहरी विधानसभा क्षेत्र के अकोढ़ी गोला प्रखंड के समाजसेवी व गरीबों का मसीहा कहे जाने वाले जिला पार्षद प्रतिनिधि राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने अपने अनुमंडल व क्षेत्र के सभी वासियों  से अपील किया है कि इस बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन करें तथा सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करे। उन्होंने सभी वासियों से अपील किया कि, हम स्वयं सुरक्षित होकर ही अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं। यह तब ही संभव है जब हम मास्क, व्यक्तिगत दूरी व भारत सरकार द्वारा दिया गया टीकाकारण का लाभ उठाएं। राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने सभी लोगों से अधिक से अधिक घर में रहने का सलाह भी दिया। उन्होंने कहा कि अति आवश्यक कार्य हेतु ही घर से बाहर निकले। निकलने से पहले मास्क व व्यक्तिगत दूरी का खास ख्याल रखे। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील किया कि सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ न लगाएं और आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी तथा सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करते समय एक दूसरे से उचित दूरी बनाकर रखें। उन्होंने कहा कि याद रखें व्यक्तिगत दूरी, सफाई, दवाई, तभी होगी करोना की विदाई।