गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /रोहतास
भारतीय जनता पार्टी डेहरी नगर के द्वारा अंबेडकर नगर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया साथ ही साथ बच्चों के बीच में मिठाइयां बांटी गई इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला के महामंत्री शशि भूषण प्रसाद जी जिला प्रवक्ता प्रकाश गोस्वामी डेहरी विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह जी डेहरी नगर महामंत्री कुंवर सिंह उपाध्यक्ष वीर बसंत लाल सुनील कुमार पाठक रेनू देवी शशि शेखर नगर मंत्री भोला लालदास गुड्डू विश्वकर्मा सोनू सिंह धनजी यादव रवि पासवान अशोक पासवान इत्यादि लोग उपस्थित हुए नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि हमें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन से सीख लेनी चाहिए तथा उनके बताए हुए मार्ग पर हम सभी को चलने की आवश्यकता है युवा साथी को ज्यादा प्रेरणा लेने की आवश्यकता है और ऐसे इतिहास पुरुष की याद हमेशा हम सभी के कर्मों के लिए प्रेरणा का काम करती है
