सड़क दुर्घटना में इंद्रपुरी थाना के एएसआई की मौत


कमलेश कुमार की रिपोर्ट ;- 

डेहरी। रोहतास

 इंद्रपुरी थाना के एएसआई समेत एक अन्य व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर हो गई। एएसआई की मौत से पुलिस परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा है। सड़क दुर्घटना के बारे में बताया जाता है, कि इंद्रपुरी थाना में पदस्थापित 50 वर्षीय एएसआई राजेश कुमार अपने मोटरसाइकिल से किसी कार्य से इंद्रपुरी से डेहरी जा रहे थे। कि सामने से बाइक से आ रहे कमरनगंज निवासी सुभाष चौधरी की बाइक व एएसआई की बाइक पुलिस लाइन के समीप टकरा गई। जिससे घटनास्थल पर ही एएसआई राजेश कुमार की मौत हो गई। जबकि घायल सुभाष चौधरी को पुलिस ने बेहतर इलाज के लिए बनारस के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया है। सड़क दुर्घटना में एएसआई की मौत की खबर पुलिस विभाग में आग की तरह फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एएसपी संजय कुमार, इंद्रपुरी थानाध्यक्ष सरफराज अंसारी ने मृतक एएसआई के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा। और मृतक के परिजनों को दूरभाष पर इसकी सूचना दी। पुलिस लाइन के अनुसार मृतक एएसआई बक्सर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुअरी गांव का निवासी है। आठ माह पूर्व पुलिस लाइन से एसआई राजेश कुमार को इंद्रपुरी थाना में अनुसंधान इकाई में पदस्थापित किया गया था। इधर चिंताजनक स्थिति में बनारस में इलाजरत कमरनगंज निवासी सुभाष चौधरी के परिजन रोते बिलखते बनारस के लिए रवाना हो चुके हैं। एसआई राजेश कुमार के शव का पोस्टमार्टम उपरांत पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। तत्पश्चात शव को परिजनों को सौंप दिया गया।