बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था के लिए मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग का गठन


गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग का गठन महिला प्रतिष्ठान, स्कूल कॉलेज, बाजारों व संकीर्ण गलियों में बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था के लिए किया गया

आज रोहतास एसपी आशीष भारती ने हरी झंडी दिखाकर मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग पार्टी को रवाना किया। साथ ही उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए तथा प्रेस को बताते हुए कहा कि अपराध को नियंत्रण करने के लिए अलग-अलग प्रकार से विचार करते हुए पुलिस टीम का गठन किया जा रहा है। जिससे अपराध पर पूर्ण रूप से विराम लग सके। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग पार्टी हर जगह जाने में सक्षम होगी तथा जाम की समस्याओं से भी निजात दिलाने में मदद करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि भीड़भाड़ वाले इलाके व संकीर्ण गलियों में पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी का चार पहिया वाहन जाना काफी कठिन होता है। जिससे लोगों को समय पर पुलिस मदद नहीं मिल पाता है। इस गठन से शहर के किसी भी क्षेत्र में बहुत कम समय में पुलिस पहुंचकर लोगों की मदद करेगी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रकार के टीम का गठन मुख्य रूप से महिला प्रतिष्ठानों, स्कूलों, कॉलेजों, बाजारो, धार्मिक स्थलों इत्यादि के लिए किया गया है। साथ ही इस प्रकार की टीम में पुरुष पुलिसकर्मी के साथ साथ महिला पुलिसकर्मी भी प्रतिनियुक्त होंगी। जिससे महिलाओं को मदद मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रकार का टीम अभी शहरी इलाके में डेहरी, सासाराम व बिक्रमगंज में स्थापित होगा।