इरफ़ान कुरैसी की रिपोर्ट ;-
डेहरी /रोहतास
अब बहुजन समाज अपने महापुरुषों को जानने लगा है ।लोग तेजी से अब जागरूक हो रहे है।तभी तो आज शहरों के अलावे सुदूर खाटी गांवों में भी बहुजन समाज के महापुरुषों की जन्मजयंती समारोह धूम धाम से मन रहे है।सबसे बड़ी बात ये है महिलाएं भी कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग ले रही है।इसी कड़ी में कल दिनांक 28 फरवरी 2021 को रोहतास जिले के दावथ प्रखंड के दावथ गांव में जय भीम कमिटी द्वारा आयोजित रविदास जयंती कार्यक्रम में शामिल हुआ। जिसमें मुझे मुख्य अतिथि के रूप में समारोह का उदघाटन करने का भी शौभाग्य प्राप्त हुआ।मैं जय भीम कमिटी दावथ को हॄदय की गहराइयों से धन्यवाद देता हूं कि आप सब ने इतना प्यार और स्नेह दिया।मौके पर बिक्रमगंज भीम आर्मी अनुमंडल सरंक्षक रबिन्द्र भारत्ती जी ,अशोक जी ,सोनू जी ,चंद्रशेखर जी ,मदन मोहन जी ,रंजन जी ,बिनोद जी,अभिभावक लछुमन जी , हीरालाल जी मौजूद रहे
