डेहरी। रोहतास
अपने कार्यकाल के दौरान अनुमंडल ही नहीं जिले भर में चर्चित रहे पूर्व एसडीएम हरिनारायण राम के निधन पर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों व सामाजिक संगठनों में गहरा दुख व्यक्त किया है। वही अनुमंडल में अधिवक्ताओं ने शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत पूर्व एसडीएम को श्रद्धांजलि दी है। बताते चलें कि झारखंड के टाटा स्थित आदित्यपुर निवासी एच एन राम अपने कार्यकाल के दौरान डेहरी-डालमियानगर में विकास कार्यों के अलावा शहर के चौक चौराहों के निर्माण व महान विभूतियों के स्मारक सौंदर्यीकरण के लिए जाने जाते हैं। मुख्य रूप से आज भी रामारानी गांधी चौक व एकता चौक उनकी अमिट निशानी मानी जाती है। अनुमंडल विधिक संघ द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा किया गया। श्रद्धांजलि देने वालों में विधिक संघ अध्यक्ष रमाकांत दुबे, सचिव बीएम सिंह, अधिवक्ता मनोज अज्ञानी, बैरिस्टर सिंह, मदन कुमार, रवि कुमार आदि शामिल थे। वही अभिनव कला संगम संरक्षक सह एसडीएम सुनील कुमार सिंह, अध्यक्ष कौशलेंद्र कुशवाहा, निदेशक प्रोफेसर रणधिर सिन्हा, कमलेश कुमार, नंदन कुमार, शशि श्रीवास्तव, सिमल सिंह, इंद्र कुमार बाघा, शंभू गुप्ता, संजय यादव, कृष्णा सिंह, कुंदन यादव, संतोष नीरज समेत अन्य शामिल थे। वही नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार सिंह, मुख्य पार्षद विशाखा सिंह, संजीत सिंह, काली बाबू, सोनू चौधरी समेत अन्य पार्षदों में ने पूर्व एसडीएम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
