मैदान तैयार, नगर चैंपियनशिप का आज होगा आगाज



बाबा की रिपोर्ट ;-

डेहरी/ डालमियानगर 

हिमांशु फाउंडेशन एवं बाबा वीर कुंवर क्लब के तत्वधान में डालमियानगर फुटबॉल ग्राउंड में रविवार को नगर चैंपियनशिप प्रारंभ होगा। इसके लिए हिमांशु फाउंडेशन के अध्यक्ष रवि शेखर, कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर ओपी आनंद एवं बाबा वीर कुंवर क्लब के सदस्य व नगर चैंपियनशिप के संयोजक विकास कुमार छोटू ने डालमियानगर फुटबॉल ग्राउंड का जायजा लिये तथा ग्राउंड की साफ- सफाई को लेकर डेहरी- डालमियानगर नगर परिषद के सफाई कर्मी भी सफाई करने में व्यस्त दिखे।

हिमांशु फाउंडेशन के अध्यक्ष रवि शेखर ने बताया कि मैच को लेकर तैयारी पूरी की जा चुकी है तथा सबसे आज प्रारंभिक मैच वार्ड नंबर 5 एवं वार्ड नंबर 10 के क्रिकेट खिलाड़ी के बीच होना है। यह मैच 15-15 ओवर का होगा। प्रत्येक टीम 15 ओवर ही खेलेंगे। अर्थात कुल मिलाकर 30 ओवर का मैच होगा।  नगर चैंपियनशिप के संयोजक विकास कुमार छोटू ने बताया कि इस बार शहर के सभी प्रतिष्ठित डॉक्टर एवं प्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट चंदन वर्मा मुख्य अतिथि होंगे। मैच का प्रारंभ भांगड़ा एवं राष्ट्रगान के साथ होगा। साथ ही उन्होंने बताया कि इस मैच के दौरान सभी टीम एवं संस्था के सदस्यों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूर्ण रुप से पालन होगा तथा सभी खिलाड़ियों एवं आगंतुकों के लिए मास्क अनिवार्य होगा।

हिमांशु फाउंडेशन के कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर ओपी आनंद ने बताया कि, इस बार का नगर चैंपियनशिप शहर के जाने-माने बुद्धिजीवी तथा खिलाड़ी जो अब इस दुनिया में नहीं रहे, उनके लिए समर्पित है। जिनके प्रमुख नाम बुधन जी (फुटबॉल खिलाड़ी), डॉक्टर दरबारी सिंह, प्रोफेसर सतेंद्र सिंह, निखिल दास उर्फ ठुल्लू दास, राम सकल सिंह (मजदूर नेता), राम आशीष सिंह, हजारी सिंह, अमोद सिंह, अनूप कुमार मिश्र इत्यादि हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 16 टीमें भाग ली है। ओपन मैच प्रारंभ होने के साथ टीमों की संख्या बढ़ सकती है। इसलिए टीमों की संख्या के बारे में अभी कुछ कहना जायज नहीं होगा। फाइनल मैच के बारे में बात करने पर उन्होंने बताया कि समय अभी तय नहीं हुआ है। आशा है, यह मैच फरवरी के प्रारंभिक सप्ताह में हो सकता है। मौके पर रवि शेखर, डॉक्टर ओपी आनंद, विकास कुमार छोटू, अंकुर कुमार, डॉक्टर रामनाथ सिंह, कमलेश मिश्र, विनय बाबा, कुछ क्रिकेट प्रेमी, शहर के बुद्धिजीवी, कुछ खिलाड़ी के साथ दर्जनों लोग मौजूद थे।