तीन वर्षो के बाद विधुत विभाग ने गाँव में केबलिंग की ग्रामीणों में खुशी


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी अनुमंडल में अनुमंडल पदाधिकारी डेहरी के आदेशानुसार इंद्रपुरी क्षेत्र के चकनहा पंचायत अंतर्गत बड़ीहा गांव में पिछले 3 वर्षों से केबलिंग की गई तार मैं बॉक्स लगाकर घर घर बिजली पहुंचाने का कार्य सोमवार को प्रारंभ हो गया ज्ञात हो कि बरसों पूर्व बिजली विभाग द्वारा मोटा नया तार एवं पोल गाड़कर कर्मियों द्वारा कार्य अधूरा छोड़ दिया गया था इस मामले को लेकर बड़ीहा गांव के पंच एवं देहरी मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे ने सर्वप्रथम सहायक विद्युत अभियंता डेहरी दो को पत्र लिखकर कार्य पूरा कराने की मांग किया था विलंब होने पर पूर्व विधायक इं सत्यनारायण सिंह को सारी वस्तु स्थिति से अवगत कराया था उन्होंने तुरंत विद्युत विभाग के एक्सक्यूटिव से दूरभाष पर बात कर लाइन चालू कराने को कहा कर्मी केवल जिओ कंपनी के मोबाइल टावर में कनेक्शन कर छोड़ दिया ग्रामीण किसानों को लाइन की सुविधा नहीं मिल पाई तत्पश्चात प्रखंड अध्यक्ष ने भी कई बार विद्युत कार्यपालक अभियंता को फोन कर लाइन चालू कराने की बात कही कार्य में विलंब होते देख भाजपा नेता श्री पांडे ने अंततोगत्वा एसडीएम को आवेदन देकर शीघ्र चालू कराने की मांग की पत्र के आदेशानुसार लक्ष्मण बीघा गांव के विद्युत कर्मी वकील महतो ने प्रखंड अध्यक्ष के समक्ष इंद्रपुरी फीडर का लाइन कटवाते हुए खंभा पर बॉक्स लगाते हुए कार्य प्रारंभ किया