गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी डालमियनर बैश्य समाज की उपेछा के कारण ही बुरी तरह एनडीए को शाहाबाद एवम मगध में हार का सामना करना पड़ा, बैश्य समाज अब पूरी तरह से जग चुका है आबादी के अनुसार अपना हक लेकर रहेगा। दिनांक 17,1,2021 को डिहरी के क्युम अंसारी भवन में बैश्य समाज के सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए शाहाबाद एवम मगध प्रछेत्र के बैश्य स्वाभिमान रैली के संयोजक बैश्य सम्राट राजु गुप्ता ने उक्त बातें कही।।आगे उन्होंने कहा कि मेरा उद्देश्य है कि आबादी के अनुसार हर जिले में बैश्य परिवार से कम कम एक विधायक हो इसके लिए संघर्ष जारी है आबादी के अनुसार लोकसभा एवम राज्यसभा एवम बिधान परिषद में भी हमारी भागीदारी होनी चाहिए, बैश्य समाज पर हो रहे घटनाओं पर भी सरकार को अविलम्ब रोक लगानी चाहिए अभी तक बिहटा से गायब चावल ब्यवसाइ भाइयों को सरकार बरामद नहीं कर पाई चिंता का विषय है इसपर हमलोग ठोस कदम उठाएंगे।ब्यवसाइयों पर हो रहे जुल्म के खिलाफ हम लोग ईंट का जबाब पत्थर से देंगे।और अपने हक और हिस्सेदारी के लिए बहुत जल्द शाहाबाद एवम मगध के सवाल पर डिहरी ऑन सोन के डालमियानगर में ऐतिहासिक रैली करेंगे।बैश्य समाज के युवाओं को एक ट्रेनिंग भी दी जाएगी उसी युवाओं में से नेतृत्व करने के लिए आगे लाया जाएगा।इस अवसर पर सासाराम के विधायक माननीय राजेश गुप्ता ने कहा कि हमलोग समाज के हर दुःख सुख में साथ है सबका हक मिले हमलोग कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है।व्यापारियों पर जो घटना घट रही है उसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस अवसर पर आरा के बैश्य परिसंघ के अध्यक्ष श्री प्रेमचंद गुप्ता, संजय महासेठ, कैमुर अध्यक्ष कैप्टन त्रिवेणी साह, बक्सर के अध्यक्ष श्री सुभाष साह, रविराज गुप्ता, ओरंगाबाद से श्री दीपक गुप्ता,ओम प्रकाश गुप्ता, सरोज गुप्ता, सत्येंद्र साह, महेंद्र गुप्ता, बिहारी गुप्ता, बीरेंद्र गुप्ता ,रामाशंकर गुप्ता,प्रमोद गुप्ता मुन्ना गुप्ता,मनोज गुप्ता, बृजबिहारी गुप्ता,संजय बैश्य,रवि गुप्ता ,उपेन्द्र कश्यप, बबल कश्यप, रिंकू सोनी सुनील शरद,ई सुरेंद्र गुप्ता,जगनारायण साह,,सत्या जगतेन्दु सोनी,जय प्रकाश कश्यप संजीव गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता,सुनील गुप्ता सहित कई मुखिया गण एवम समाज के गणमान्य लोगों ने सम्बोधित किया।जिले से आए तमामं साथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यकर्ता सह सम्मान समारोह की अध्यक्षता बैश्य चेतना समिति के प्रदेश अध्यक्ष ई सुंदर साहु ने किया।सफल कार्यक्रम के लिए सभी को बधाई दी और मिशन स्वर्णिम काल से जुड़ने की अपील की।
