दीपराज की रिपोर्ट;-
डेहरी/ रोहतास
डालमियानगर के ईएसआई गेट के पास डॉ लक्ष्मण सिंह व डॉक्टर ओपी आनंद द्वारा मां मनोरमा दांत चिकित्सालय का स्थापना किया गया। स्थापना करने से पूर्व आचार्य गुड्डू पांडे जी द्वारा मंत्रोच्चारण किया गया तथा सासाराम के वरिष्ठ वकील शालिग्राम सिंह जो जीपी भी है ने, फीता काटकर क्लीनिक का उद्घाटन किया। मुख्य चिकित्सक डॉक्टर ओपी आनंद ने बताया कि डालमियानगर वासियों के आग्रह पर दांत चिकित्सालय की स्थापना की गई है। क्योंकि डालमियानगर में एक भी दंत चिकित्सक नहीं थे। नगर के नगरवासियों को दांत की समस्याओं को हल करने के लिए यहां से दूर डेहरी जाना पड़ता था। उन्होंने यह भी बताया कि यह दंत चिकित्सालय काफी आधुनिक ढंग से बनाया गया है। जिसमें एक्सरे से लेकर सारी व्यवस्था उपलब्ध है। वही सरकारी चिकित्सक डॉ लक्ष्मण सिंह ने बताया कि नगरवासियों को दंत चिकित्सक की काफी कमी खल रही थी। जिसे यह चिकित्सालय पूरा करेगा तथा चिकित्सालय खोलने का मुख्य उद्देश्य लोगों की सेवा करना है। मौके पर हनुमान चालीसा यज्ञ कमेटी के केश्वर सिंह, डॉक्टर रामनाथ सिंह, अधिवक्ता सह पार्षद रवि शेखर वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रदेव सिंह, डॉक्टर सी के सिंह, राम लखन सिंह, सुरेन्द्र सिंह सतीश कुमार, कुंदन कुमार, विवेक इत्यादि लोग मौजूद थे।
