इरफान कुरैसी की रिपोर्ट ;-
डेहरी शहर के अंबेडकर चौक के पास भीम आर्मी अपने दल बल के साथ कैंडल मार्च निकाला रोहतास जिला के जितेंद्र पासवान के हत्यारों को फांसी दो के नारे लगाए गया।भीम आर्मी डेहरी और मंडल अध्यक्ष सोनू खान डेहरी नगर अध्यक्ष लोवजीत रावन,डेहरी अनुमंडल अध्यक्ष सोनू खान के साथ बैठक कर आगामी 20 जनवरी को भाई को न्याय दिलाने के लिए होने वाले कैंडल मार्च एवं आक्रोश मार्च को लेकर संगठन के साथियों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते हुए ।
बता दे कि पूरे बिहार के सभी जिले में एक साथ 20 जनवरी 2021 को भाई को इंसाफ दिलाने के लिए भीम आर्मी एवं अन्य न्याय पसंद संगठनों के द्वारा आक्रोश मार्च एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया जा रहा है। भाई की हत्या से पूरे बिहार के सामाजिक कार्यकर्ता चिंतित है।आख़िर वंचितों की आवाज उठाने वाले लोगों को ही टारगेट कर मारा जायगा फ़िर उनका आवाज कौन उठाएगा।इसलिए इस मार्च में शामिल होकर रॉनोजीत भाई को न्याय दिलाने जरूर पहुंचे। डेहरी अनुमंडल अध्यक्ष सोनू खान,डेहरी नगर अध्यक्ष लवजीत रावण,दीपक चंद्रवंशी, राकेश टाईगर,तेजु विश्वकर्मा,साजन खटीक,संजीव कुमार, संजय कुमार रामा शंकर पासवान आदि लोग उपस्थित थे
