हाईकोर्ट के आदेश पर डेहरी पड़ाव का निरीक्षण डीएम


गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी/ रोहतास

कई पक्के मकान  हुए धारासाई अवैध निर्माण को लेकर दानापुर छावनी जो कि डेहरी पड़ाव मैदान के नाम से जाना जाता है। यहां पर नगरपालिका का बुलडोजर तीसरे दिन भी चला। कई पक्के मकान एवं दुकान धराशाई हो गए। 19 एकड़ में फैले दानापुर छावनी के जमीन को लेकर नगर परिषद द्वारा विगत 2 दिनों से कार्रवाई चल रही  है। जिसकी समीक्षा करने आज खुद रोहतास जिलाधिकारी मौके पर मौजूद रहे। मौके पर रोहतास जिलाधीकरी के अलावा सभी आला कमान अधिकारी भी मौजूद रहे। वही ठंड की मार से बेहाल तथा झुग्गी झोपड़ी से बेघर होने वाले लोगों ने रोहतास जिलाधिकारी की मौजूदगी पर संतोष एवं आशा के साथ कहा कि, रोहतास जिला अधिकारी अवश्य ही हमारी समस्याओं को समझेंगे तथा हमारे लिए कोई न कोई तत्काल वैकल्पिक उपाय जरूर लाएंगे। जिससे हम सभी लोगों को ठंड व बेघर की समस्याओं से निपटारा मिल सके।