ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया जिससे मौके पर मौत हो गई, पुलिस ने ट्रक को जप्त किया

 कमलेश मिश्रा की रिपोर्ट ;-

डेहरी डालमियानगर ग्रामीण एस एन बी मंगलवार को डेहरी थाना क्षेत्र के मनौरा मोड के तेज गति से आ रही  ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया जिससे मौके पर मौत हो गई, थानाध्यक्ष चद्रशेखर गुप्ता ने बताया कि मृतक रवि कुमार उर्म 24 वर्ष   पिता सुरेश सिंह, ग्राम घटमापुर थाना मुफस्सिल के निवासी बताया जाता हैं, रवि कुमार अपनी बहन के घर चकनवा मिलने के लिए जा रहा था, इस संबंध में मृतक के भाई बनारसी कुमार ने थाने में तथा अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया, पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया,

👉 मारपीट के फरार आरोपी गिरफ्तार , डालमियानगर  मंगलवार को डालमिया नगर पुलिस ने गंगौली गांव से मारपीट के मामले में फरारी आरोपी को गिरफ्तार किया, थानाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि करीब छह माह पूर्व मारपीट की नामजद आरोपी बनाया गया था, गिरफ्तार बिगन दास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया,


👉दबंगों ने ट्रैक्टर चालक को पीटा, चार के खिलाफ मामला दर्ज, डालमियानगर  मंगलवार को बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के दुर्गा डिह निवासी तुलसी राम ने डेहरी एससी एसटी थाने में मारपीट का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराई है, अपने प्राथमिकी दर्ज मे बताया कि मै ट्रैक्टर चालक हू, आये दिन हमसे दरिहट थाना क्षेत्र के मझिआंव निवासी राजेश यादव, गुड्डू यादव, बिनोद यादव, सोनू यादव, एससी एसटी थाने की पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही हैं,