डालमियानगर के फुटबॉल ग्राउंड में आज 9 वा नगर क्रिकेट चैंपियनशिप का उद्घाटन


कमलेश कुमार मिश्रा की  रिपोर्ट;-

डेहरी डालमियानगर क्रिकेट चैंपियनशिप जिसके मुख्य अतिथि डॉ वीरेंद्र कुमार थे। इस अवसर पर शहर के कई वरिष्ठ डॉक्टर, समाजसेवी व बुद्धिजीवी उपस्थित थे । क्रिकेट मैदान पर राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह (जिला पार्षद प्रतिनिधि अकोढ़ी गोला) वीडियो अरुण कुमार कार्यपालक अभियंता सुशील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मैच को प्रारंभ किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। खिलाड़ियों के खेलने से पहले डॉ वीरेंद्र सिंह ने स्वयं बैटिंग कर सबका मन मोह लिया। आज प्रारंभिक मैच वार्ड नंबर 5 एवं 10 के साथ था। वार्ड नंबर 5 के कप्तान शक्ति सिंह ने टॉस जीतकर वार्ड नंबर 10 को बैटिंग करने का न्योता दिया। मौके पर कमेटी के सदस्यों के अलावा विशिष्ठ अतिथि के रूप में डॉ रवि रंजन, डॉ एसके निषाद, डॉ विशाल,  डॉ मधु उपाध्याय (संझौली), डॉ लक्ष्मण सिंह, राजेश कुमार सिन्हा (पीएनबी ऑडिटर), केश्वर सिंह (हनुमान चालीसा यज्ञ कमिटी) डॉक्टर रामनाथ सिंह (पूर्व बैंक मैनेजर पीएनबी) विश्वनाथ सिंह, रमरेंद्र सिंह उर्फ आरके सिंह, शिव गांधी, उत्तम सिंह (जिला पार्षद प्रतिनिधि अकोढ़ी गोला), शंभू गुप्ता (अभिनव कला संगम), सुनील शरद, डॉ रणधीर सिन्हा (महासचिव) कृष्णा दुबे (नगर अध्यक्ष), डॉ आर डी सिंह जितेन्द्र सिन्हा(बैंक प्रबंधक, इंडियन बैंक), ब्रजमोहन सिंह(पूर्व बैंक प्रबंधक), जितेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।संयोजक विकास कुमार छोटू ने बताया कि कल का मैच वार्ड नंबर 6 बनाम वार्ड नंबर 9 के बीच होगा।वार्ड नंबर 10 में प्रथम पाली में 15 ओवर के मैच में 117 रन बनाया हैवार्ड नंबर 5 व वार्ड नंबर 10 के बीच कड़े मुकाबले में प्रथम पाली में खेलते हुए वार्ड नंबर 10 में 117 रन बनाए थे जिसके जवाब में वार्ड नंबर 5 के खिलाड़ियों ने 4 विकेट से यह मैच जीत लिया यह मैच अंतिम समय तक काफी रोमांचक बना रहा क्योंकि एक समय ऐसा दिख रहा था कि वार्ड नंबर 10 के खिलाड़ी वार्ड नंबर 5 के खिलाड़ी पर हावी हैं लेकिन अंतिम ओवर में वार्ड नंबर 5 के बिट्टू पांडे नामक एक खिलाड़ी ने 2 बॉल पर 2 छक्के जड़कर मैच को अपने झोली में कर लिया