कमलेश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट ;-
डेहरी डालमियानगर इंद्रपुरी क्षेत्र के भाजपा प्रखंड कार्यालय बड़ीहा में शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया , सर्वप्रथम अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया गया तत्पश्चात मंडल अध्यक्ष ने केक काटकर खुशियां मनाते हुए ग्रामीणों के बीच मिष्ठान प्रसाद बांटा गया कार्यक्रम की अध्यक्षता देहरी मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे ने किया क्षेत्र से आए हुए बूथ अध्यक्षों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को वाजपेई जी की जीवनी बताते हुए श्री पांडे ने कहा कि उनका जन्म 25 दिसंबर 1924 ईस्वी में हुआ था वे पत्रकार, कवि और राजनेता के साथ 11 भाषाओं के जानकार थे 1939 ईस्वी में छात्र जीवन में 15 वर्ष की आयु में ही वह संघ से जुड़ गए तथा 1977 ई में संयुक्त राष्ट्र मैं हिंदी में भाषण देने वाले पहले व्यक्ति बने 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री बने 1998 में पोखरण परीक्षण करके भारत की परमाणु ताकत मजबूत की 1999 में दिल्ली से लाहौर के बीच बस सेवा की शुरुआत की तथा 2001 में बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा देने का कानून बनाया 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन मैं शामिल हुए तथा 23 दिनों तक जेल में रहे 1954 में कश्मीर मुद्दे पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संग अनशन पर बैठे तथा अंत में वर्ष 2005 में सक्रिय राजनीति से सन्यास ले लिए वे अज्ञात शत्रु के भी नाम से जाने जाते थे मौके पर भाजपा आईटी सेल के प्रखंड संयोजक अभिषेक कुमार पांडे, बूथ अध्यक्ष संजीत कुमार गुप्ता, अक्षय पांडे, शशि भूषण, राजेंद्र पांडे, रवि प्रकाश समेत अन्य लोग उपस्थित हुए,
