दबंगों ने दलित के साथ मारपीट कर बाए हाथ तोड़ा, एक के खिलाफ मामला दर्ज,

 कमलेश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट ;-

डेहरी डालमियानगर कोचस थाना क्षेत्र के ग्राम बलथरी निवासी कपिल मुनि खरवार अपने खेत में गेहूं के पटवन करा रहे थे उसी दौरान गांव के दबंग ने पटवन करने से मना किया नहीं माने तो मारपीट कर बाएं हाथ को तोड़ दिया इस संबंध में शुक्रवार को डेहरी एससी एसटी थाने में मारपीट करने के आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, एससी एसटी थाने के पुलिस ने बताया कि के बयान पीड़ित के बयान के आधार पर नचक कुशवाहा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है,