विधान सभा के सभी कार्यकर्ता और जनता भारत बंद को सफल बनाये : फते बहादुर सिंह



गौतम कुमार की रिपोर्ट;-

डेहरी विधान सभा क्षेत्र के समस्त जनता से अपील है कि आप सब किसान भाई के संकल्प  मजबूत करने में अपना योगदान दे।राष्ट्रीय जनता दल देश के विभिन्न किसान संगठनों  द्वारा 8 दिसम्बर के दिन आहूत भारत बंद का समर्थन करता है ।

राष्ट्रीय जनता दल ने माननीय नेता प्रतिपक्ष के तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में संकल्प लिया है कि केंद्र सरकार द्वारा थोपे गए तीन कृषि का मूल्य देश के किसानों और कृषि मजदूरों से उनके खेत खलिहान और कृषि कृषि अर्थव्यवस्था को छीनकर चंद चुने हुए उद्योग पतियों को सौंपने और उनका गुलाम बनाने की साजिश है का पुरजोर विरोध करेगा|

यह भी संकल्प लिया गया है कि जब तक केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती है| तो 

राजद किसानों के संघर्ष के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा| इस संदर्भ में राष्ट्रीय जनता दल देश के विभिन्न किसानों संगठन द्वारा 8 दिसंबर 2020 को घोषित भारत बंद का समर्थन करता है|  विधानसभा क्षेत्र और जिला के समस्त राजद कार्यकर्ता  से अपील है कि पंचायत स्तर से लेकर के जिला स्तर तक भारत बंद को सफल बनाने में सक्रिय और अग्रणी भूमिका अदा कर भारत बंद को सफल बनाने में   सुनिश्चित करेंगे|आप सभी किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों, प्रखंड पदाधिकारियों एवम् पंचायत पदाधिकारियों को सूचित किया जाता है कि अपने क्षेत्र के किसान संगठनों एवं किसानों के सहयोग से भारत बंद को सफल बनाने में अपना सक्रिय योगदान देकर राष्ट्रीय जनता दल के संकल्प को मजबूत करने में अपना योगदान  दें