कमलेश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट ;-
डेहरी डालमियानगर ससुराल वालों ने चार पहिया वाहन के लिए मारपीट कर बहू को घर से बेघर किया मामले की प्राथमिकी दर्ज पुलिस मामले की कर रही जांच जिले के सुर्यपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम अगरेड खुर्द निवासी खुशबू कुमारी ने डेहरी स्थित महिला थाने में मारपीट प्रताड़ना करने के आरोप लगाते हुए अपने ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है अपने प्राथमिकी दर्ज में बताई की मेरी शादी 18 4 2017 को ग्राम लेरुआ थाना डुमरांव जिला बकसर निवासी शिव किशोर तिवारी के पुत्र सतेन्द्र तिवारी के साथ धुमधाम के साथ संपन्न हुआ था, मेरे ससुराल वाले ने चार पहिया वाहन की मांग करने लगे नहीं देने पर मेरे पति सास ससुर भसुर गौतमी समेत लोगों ने मेरे साथ मारपीट कर घर से बेघर कर दिया महिला थाना अध्यक्ष अनंता कुमारी ने बताई की पीड़िता के बयान पर पति सत्येंद्र तिवारी ससुर शिव किशोर तिवारी सास कौशल्या देवी भसुर ओमप्रकाश तिवारी,जेठानी रुकमनी देवी, के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही हैं,
