कमलेश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट ;-
डेहरी डालमियानगर एससी एसटी थाने की पुलिस ने मारपीट के दो आरोपियों को इटिमबा बाजार से मंगलवार की देर शाम को गिरफ्तार किया, प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि काराकाट थाना क्षेत्र के दहियाडी निवासी देवेन्द्र कुमार ने भूमि संबंधित मामले में लेन देन को मारपीट करने को आरोप लगाते हुए डेहरी एससी एसटी थाने में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, दोनों आरोपियों को इटिमबा बाजार से गिरफ्तार दहियाडी निवासी श्रीकांत यादव, भईया राम सिंह को बुधवार को जेल भेज दिया गया,