रेल यूनियन नेता आर डी गुप्ता का निधन, रेलकर्मियों के लिए बहुत बड़ी क्षति:- रमेश चंद्रा


 

गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी, आज ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी युनियन डेहरी के  शाखा कार्यालय  मे ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के राष्ट्रीय  अध्यक्ष रखाल दास गुप्ता के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया । जहां  बड़ी संख्या  में ईसीआरकेयू से जुडे  रेलकर्मियों ने  दो मिनट का मौन धारण कर  उनकी आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की ।तथा उन्हें नमन् करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 

इस अवसर पर ईसीआरकेयू के केन्द्रीय  सहायक महामंत्री रमेश चंद्रा ने कहा कि ऑल इंडिया रेलवे मेंन्स फेडरेशन के अध्यक्ष कॉमरेड रखाल दास गुप्ता के निधन को रेलकर्मियों के लिए बहुत बड़ी क्षति मानते हुए  ईसीआरकेयू के  महामंत्री एस एन पी श्रीवास्तव  ने तीन दिनों तक शोक मनाने  का फैसला लेते हुए यूनियन के दफ्तरों में झंडा आधा झुकाने का निर्देश दिया है। जिसके आलोक में झंडे को झुका दिया गया है। 

ऑल इंडिया रेलवे मेंन्स फेडरेशन के अध्यक्ष रखाल दास के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए केन्द्रीय सहायक महामंत्री रमेश चंद्रा  एवं शाखा सचिव एस पी सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि दादा  के निधन से फेडरेशन को अपूरणीय क्षति हुई हैं  | उनके निधन से रिक्त हुई स्थान की भरपाई  फ़िलहाल संभव नही है !यूनियन ने एक जुझारू और सदैव रेलकर्मियों के हितों के लिए संघर्ष करने वाला नेता खो दिया। 

इस अवसर पर मुख्य ईसीआरकेयू के सहायक सचिव दिनेश प्रसाद, संयुक्त सचिव ए के सिंहा, कार्यकारी अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह, विजय बहादुर, अजय कुमार, सुरेन्द्र कुमार, मुख्तार अंसारी, जमीदार प्रसाद, प्रमोद यादव,अमरेश कुमार, रवि रंजन सिंह, मनीष कुमार, अमरेन्द्र सिंह आदि अनेकों रेलकर्मी  उपस्थित रहे |