भाजपा नेता के पितृशोक के मातम पूर्सी में पहुंचे भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री


गौतम कुमार की रिपोर्ट;-

डेहरी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व भाजपा रोहतास जिला के युवा नेता जितेंद्र कुमार उर्फ रिंकू सोनी के पिता स्वर्गीय गौरी प्रसाद को राजनीतिक दलों और सामाजिक कार्यकर्ता के साथ उनके आवास पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री उपेंद्र कुशवाहा पहुंच कर उन्हें एवं उनके परिवार जनों को ढाढस बंधाया

 ज्ञात हो कि भाजपा नेता के पिता की अकस्मात मृत्यु  कुछ दिनों पहले हुई थी जिसके लिए केंद्रीय मंत्री काफ़ी मर माहत  हुए और वह भाजपा नेता के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हर मनुष्य का जाना निश्चित है लेकिन ऐसे सामाजिक पुरुष का जाना हम सभी के बीच एक अपूरणीय क्षति है जिसको शायद पूरा कर पाना असंभव है स्वर्गीय गौरी शंकर प्रसाद जी हम सभी के बीच काफी लोकप्रिय थे उनके मृदल भाषा के सभी कायल थे जो भी उनके पास अपना दुखड़ा सुनाने या समस्या को रखने के लिए जाता था उस समस्या को भरसक वह कोशिश करते थे उसको पूर्ण की जा सके उन्हीं के पद चिन्हों पर चलते हुए रिंकू सोनी जी हम लोगों के बीच एक समाज सेवक के रूप में काफी प्रचलित हैं और समाज में इनका काफी योगदान रहता है ऐसी दुखद घटना में पहुंचकर हम  ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं एवं सभी परिवार जनों को इस दुख की घड़ी में सहन शक्ति ईश्वर प्रदान करें इसका हम प्रभु से सदैव कामना करते हैं इस मातम पुर्सी में उपस्थित जयप्रकाश कश्यप खुर्शीद खान औरेन्जेब खान परीका सिंह बनारसी कुशवाहा डब्लू कुशवाहा मुन्ना कुशवाहा संतोष सिंह आदि उपस्थित रहे |