पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया



गौतम कुमार
  की  रिपोर्ट   ;-

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर बीते दिनों पश्चिम बंगाल में हमला के विरोध में मंगलवार को डेहरी  थाना चौक पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनर तले पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया साथ में ममता बनर्जी हाय हाय ममता बनर्जी होश में आओ ममता बनर्जी मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए पुतला दहन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो के नगर अध्यक्ष कृष्णा दुबे ने की इस बाबत मुख्य अतिथि देहरी के पूर्व विधायक इं सत्यनारायण सिंह ने लोगों को बताते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में आतंक मचा है वहां कानून नाम का कोई चीज नहीं रह गया वहां प्रतिदिन खासकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हत्याएं हो रही है भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले पर हमला करना बहुत ही निंदनीय कार्य है वहां राष्ट्रपति शासन लगाना अनिवार्य हो गया है तभी लोग शांति से जीवन यापन कर सकता है अंत में कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी के पुतला पर जूता चप्पल से मारते हुए ममता बनर्जी मुर्दाबाद एवं भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद का कई बार नारा लगाते हुए पुतला फूंका गया मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री शशि भूषण प्रसाद, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, बबल कश्यप, अखिलेश सिंह, मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे, नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, भाजयुमो के चंदन चौबे, अरविंद दुबे, रवि सिंह, निरंजन सिंह, प्रभात शेखर, कुंवर सिंह, भूपेंद्र सिंह भूपु, बसंत प्रसाद समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए