डेहरी के कैनाल रोड स्थित विधायक आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने की मुख्य अतिथि डेहरी के पूर्व विधायक इं सत्यनारायण सिंह के आवास पर उपस्थित हुए बैठक में मुख्य रूप से आगामी होने वाला विधानसभा धन्यवाद सम्मेलन सह किसान सम्मेलन डेहरी नगर स्थित जेआरएस इंटरनेशनल स्कूल जखी बीघा में 26 दिसंबर को करने का निर्णय लिया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के आगमन को लेकर तैयारी की चर्चा की गई जिसमें डेहरी विधानसभा क्षेत्र से सभी बूथ अध्यक्ष, सप्त ऋषि, शक्ति केंद्र प्रभारी, मंडल के पदाधिकारी, सक्रिय कार्यकर्ताओं के अलावा प्रमुख किसान भी शामिल होंगे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरे शहर को होडिंग एवं झंडा से पाटने का निर्णय लिया गया बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बंगाल में हुए हमले की ममता सरकार की घोर निंदा की गई तथा 15 दिसंबर को 1:00 बजे दिन में देहरी थाना चौक पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन का कार्यक्रम तय किया गया बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष भोला सिंह, जिला महामंत्री शशि भूषण प्रसाद, भाजपा नेता प्यारेलाल ओझा, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे, महामंत्री प्रभात शेखर, कुंवर सिंह अजय कुमार सिंह, चंदन यादव, धनजी यादव समेत अन्य लोग उपस्थित हुए
