रांची से नई दिल्ली एवं मुंबई के बीच दो जोडी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन आज से शुरू।



गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

के  बीरेन्द्र/ डेहरी । झारखंड और बिहार के यात्रियों को दिल्ली तथा महाराष्ट्र  आने जानें में हो रही असुविधा को देखते हुए रेलवे ने  आज से दो जोडी स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया।  वही कोहरे के कारण यात्री सुरक्षा एवं संरक्षित यात्रा परिचालन  सुनिश्चित करने के लिए स्पेशल  सियालदह अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन आज से  1 फरवरी 2021 तक बंद कर दिया है। साथ ही साथ गया  नई  दिल्ली  महाबोधी एक्सप्रेस  ट्रेन का परिचालन  भी 3 दिन बंद रखने का फैसला किया है।

 डीडीयू  रेल मंडल के  डीसीएम सह  जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने बताया कि कोहरे के कारण यात्री सुरक्षा एवं संरक्षित यात्रा परिचालन  के मद्देनजर कुछ ट्रेनों  का  निरस्तीकरण  तथा कुछ ट्रेनों के फेरे में कमी की गई है ।जहां स्येशल  ट्रेन सियालदह अजमेर का  परिचालन 1 फरवरी 2021 तक स्थगित कर दिया गया है वहीं गया नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन का फेरों में कमी करते हुए मात्र 4 दिन ही चलाने का फैसला किया गया है गया दिल्ली महाबोधि ट्रेन अपने यात्रा प्रारंभ करने वाले स्टेशन से सोमवार शुक्रवार और रविवार को बंद रहेगी तथा  दिल्ली से गया तक जाने वाली महाबोधि ट्रेन  यात्रा प्रारंभ करने वाले स्टेशन से मंगलवार शनिवार और सोमवार को नहीं चलेगी ।इसके साथ ही साथ धनबाद लुधियाना स्पेशल ट्रेन के फेरे में भी कमी करते हुए इसे 6 दिन ही चलाने का फैसला किया गया है।यह ट्रेन अपने यात्रा प्रारंभ करने वाले स्टेशन लुधियाना से शुक्रवार और  धनबाद से  गुरुवार को यात्रा प्रारंभ नहीं करेंगीं। वैसे रेल प्रशासन ने यात्रियों की असुविधा को देखते हुए रांची से 2 जोड़ी ट्रेनों का भी परिचालन आज से शुरू कर दी गई है।  यह ट्रेन रांची से नई दिल्ली तथा राँची से एलटीटी तक जाएगी ।यह दोनों ट्रेन सप्ताहिक है ।

मो इक़बाल ने बताया कि डेहरी शहरवासी के मांग के अनुरूप स्पेशल इंदौर हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस एवं धनबाद लुधियाना गंगा सतलज एक्सप्रेस का  भी ठहराव डेहरी स्टेशन पर कर दिया गया है।