मुख्य सड़क नेशनल हाईवे 2 सी से सटे सुखा नीम का पेड़

गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
 
डेहरी इंद्रपुरी क्षेत्र के बडीहा गांव के मुख्य सड़क नेशनल हाईवे 2 सी से सटे सुखा नीम का पेड़ विगत 5 वर्षों से जर्जर अवस्था में  है जो मौत को आमंत्रण दे रहा है ज्ञात हो कि पेड़ से सटे कामेश्वर प्रसाद का दुकान एवं घर है पेड़ से सटे 11000 वोल्ट का बिजली तार एवं खंभा भी लगा हुआ है थोड़े से ही हवा एवं आंधी बहने पर जर्जर सूखा पेड़ हिलने लगता है इस बात को लेकर दुकानदार को खतरा होने का चिंता सताने लगती है यदि पूरब तरफ पेड़ गिरता है तो घर एवं दुकान ध्वस्त हो जाएगा वहीं दूसरी ओर पश्चिम तरफ गिरेगा तो बिजली तार को तोड़ते हुए बड़ी खतरा की संभावना है इस मामले को लेकर गांव के वार्ड नंबर 2 के पंच एवं देहरी प्रखंड भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे ने देहरी के पूर्व विधायक इं सत्यनारायण सिंह का ध्यान आकृष्ट कराया था जिसमें उन्होंने करीब 3 माह पूर्व पत्रांक 195, 1 सितंबर 2020 को रोहतास के वन प्रमंडल पदाधिकारी को पत्र लिखकर शीघ्र  जर्जर सूखे नीम का पेड़ हटाने को कहां है ताकि गांव में कोई बड़ी घटना ना होने पाए भाजपा नेता श्री पांडे ने यह भी बताया कि पत्र के अलावे कई बार दूरभाष पर रोहतास के डीएफओ एवं रेंजर को जर्जर पेड़ हटाने को कहा गया है लेकिन स्थिति यथावत बनी हुई है इस संबंध में देहरी के पूर्व विधायक सत्यनारायण यादव ने कहा कि भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष आनंद पांडे ने जर्जर सूखे नीम के पेड़ को हटाने हेतु सारी वस्तु स्थिति से अवगत कराया है यह गंभीर मामला है यदि वन विभाग के अधिकारी शीघ्र जर्जर पेड़ को काटकर नहीं हटा लेते तो भविष्य में कभी भी घटना दुर्घटना होने की संभावना है