रेलवे की अनूठी पहल, ``कैसे हो '' कार्यक्रम का हुआ आयोजन।


 गौतम कुमार की रिपोर्ट;-

डेहरी  रेलवे ने डेहरी ऑन  सोन, पहलेजा, सोननगर, करवंदिया, सासाराम सहित पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के सभी स्टेशनों एवं यूनिटों कार्यालयों में रेलकर्मियों से सीधे रुबरु होने के लिए एक अनूठी पहल करते हुए '' कैसे हो '' कार्यक्रम का आयोजन किया। डीडीयू रेल मंडल के कार्मिक विभाग द्वारा जारी यह कार्यक्रम हर स्टेशन एंव डिपो में रखा गया। जिसमें सभी रेलकर्मियों का जनगणना उनके सेवा पुस्तिका के अनुसार मंडल के द्वारा प्रतिनियुक्त किए गए प्रतिनिधियों के समक्ष हुआ। 

इस कार्यक्रम को व्यापक रूप देते हुए डीडीयू रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार ने हर स्टेशन और डिपो में मंडल के तरफ से कुल 57 कार्यालय अधीक्षक व सीनियर क्लर्क आदि की प्रतिनियुक्ति की थी। और इन प्रतिनिधियों को हर स्टेशन पर पहुंचाने के लिए एक विशेष स्पेशल ट्रेन चलाई गई। इस दौरान मंडल के प्रतिनिधियों ने हर कर्मचारी से रुबरु होते हुए उनकी सेवा संबंधित रिकॉर्ड को भी दिखाया और अवलोकन का मौका दिया। कहीं त्रुटि होने पर सुधार के लिए आवेदन भी लिए गए और रेलकर्मियों के संतुष्ट होने पर सेवा पुस्तिका में हस्ताक्षर भी दर्ज कराए गए। 

कार्मिक विभाग की इस बेहतरीन कार्यक्रम से गदगद रेलकर्मियों ने भी भारी उत्साह के साथ शिरकत की। और अपनी सेवा पुस्तिका का अवलोकन कर गदगद हो गए। डेहरी अॉन सोन के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत हजारों रेलकर्मी सहित डीडीयू रेल मंडल के तकरीबन 14 हजार रेलकर्मियों ने इस कार्यक्रम के हिस्सा बनें। मंडल के कुल 48 स्टेशनों और 9 यूनिटों में आज इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 

डेहरी में हुए इस आयोजन में ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के केन्द्रीय सहायक महामंत्री रमेश चंद्रा, डेहरी शाखा सचिव एस पी सिंह, स्टेशन प्रबंधक मुन्ना रजक, सीनियर सेक्शन इंजीनियरिंग नरेंद्र प्रताप सिंह, एस एम सिंह, अभय कुमार, आलोक सिंहा,एस सी शर्मा, पवन कुमार, हरेन्द्र सिंह, वी के यादव सहित सभी विभागों के सुपरवाइजरों ने भी बढ चढ हिस्सा लिया अपनी भूमिका निभाई तथा अपने अपने अधीनस्थ रेलकर्मियों को हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया।