डेहरी रेल खंड पर 160 किलोमीटर प्रतिघंटा से चलेगी ट्रेन।



गौतम कुमार की रिपोर्ट;-

महाप्रबंधक ने उन्नयन कार्य का कि निरीक्षण

========) =========_

डेहरी के. बीरेंद्र पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री ललित चंद्र त्रिवेदी द्वारा आज दिनांक 25 नवंबर को धनबाद मंडल के प्रधान खांटी डेहरी अॉन सोन स्टेशन होते हुए पंडित दीन दयाल उपाध्याय तक 417 रूट किलोमीटर लंबे रेलमार्ग पर 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से रेल परिचालन हेतु जारी उन्नयन कार्य का निरीक्षण किया गया ।

इस आशय की जानकारी देते हुए डीडीयू रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक व जनसंपर्क अधिकारी मो इकबाल ने बताया कि इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से संभव हो सके इसके लिए रेलवे ट्रैक, रेल पुलों, सिगनल प्रणाली और ओएचई में कई सुधार किए जाने हैं । महाप्रबंधक ने गति सीमा में वृद्धि हेतु किए जा रहे सभी कार्यों का जायजा लिया । 


उन्नयन कार्यों के दौरान मिट्टी के कार्य, बलास्ट, थीक वेब स्वीच आदि का प्रावधान किया जा रहा है । इसी क्रम में यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य पूरा किया जाएगा साथ ही इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग तथा यूरोपियन ट्रेन कंट्रोल सिस्टम   (ई.टी.सी.एस.) मानक स्थापित किए जाएंगे। 

विदित हो कि पिछले कुछ दिनों से इस रेलखंड पर 130 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है । लेकिन अब रेलवे ट्रैक, रेल पुलों सिगनल प्रणाली आदि को पहले से और बेहतर बनाया जा रहा है ताकि इस रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों को 160 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की गति से चलाया जा सके । इसके लिए सभी उपकरणों आदि का तीव्र गति से उन्नयन कार्य किया जा रहा है । 

निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री के. डी. रल्ह, प्रमुख मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री राजेश कुमार, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश कुमार पाण्डेय धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष बंसल सहित अन्य उच्चाधिकारीगण उपस्थित थे ।

 महाप्रबंधक द्वारा गया-डीडीयू रेलखंड पर विंडो निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश कुमार पांडेय तथा वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक श्री सुधांशु रंजन, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री रुपेश कुमार, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री आशीष मिश्रा, वरीय मंडल अभियंता (समन्वय) श्री एच सी यादव,  वरीय मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता श्री बी के यादव, वरीय मंडल विद्युत अभियंता (टीआरडी) श्री ओ पी सिंह यादव, उप मुख्य अभियंता (निर्माण) श्री यशपाल , वरीय मंडल अभियंता-ll श्री अभिषेक शॉ आदि डीडीयू मंडल के भी अधिकारी उपस्थित थे।