डेहरी/रोहतास
इंद्रपुरी क्षेत्र के भैंसाहा पंचायत अंतर्गत कटार गांव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 4 किलोमीटर लंबी सड़क का उद्घाटन डेहरी विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह ने मंगलवार को नारियल फोड़कर किया उद्घाटन से पूर्व हरिद्वार से आए कर्मकांड पुजारी पंडित बसंत नारायण शास्त्री ने विधायक के माथे पर तिलक लगाते हुए वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना कराया तत्पश्चात सभी लोगों के बीच मिष्ठान प्रसाद वितरण किया गया ग्रामीणों को संबोधित करते हुए इंजीनियर सत्यनारायण सिंह ने कहा कि दो करोड़ 88 लाख रुपए की लागत से बन रहे सवा 4 किलोमीटर सड़क PWD कटार से दतौली भाया शंकरपुर दुधमी सुजानपुर भलवाड़ी लक्ष्मण विघा होते हुए लंबी सड़क बनाया जाएगा मौके पर जिला महामंत्री शशि भूषण प्रसाद, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्यारेलाल ओझा, जिला प्रवक्ता प्रकाश गोस्वामी, देहरी प्रखंड भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मोहम्मद जियाउद्दीन, कनिय अभियंता मोहम्मद सादिक अली, ठेकेदार संजय सुमन, पूर्व चेयरमैन शंभू राम, वीरेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित हुए
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क का उद्घाटन
गौतम शर्मा
