अभाविप मगध विश्वविद्यालय गया में जाकर परीक्षा,परिणाम,रजिस्ट्रेशन को लेकर सौंपा ज्ञापन


 

मयंक कुमार 

औरंगाबाद:-  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद औरंगाबाद के कार्यकर्ता एवं सच्चिदानंद सिंहा कॉलेज छात्रसंघ के अध्यक्ष सिन्हा कॉलेज के प्राचार्य डॉ वेदप्रकाश चतुर्वेदी के साथ मगध विश्वविद्यालय में जाकर परीक्षा ,परिणाम, रजिस्ट्रेशन एवं अन्य समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा एवं अधिकारियों से बात की। प्राचार्य वेद प्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि सच्चिदानंद सिंहा महाविद्यालय के छात्रों की वैसे समस्याओं को लेकर आज विश्वविद्यालय में अधिकारियों से वार्ता की गई और जल्द ही महाविद्यालय के सभी पेंडिंग पड़े काम और छात्रों की समस्याओं का निदान के लिए आग्रह किया गया ।वहीं छात्र संघ अध्यक्ष आशिका कुमारी ने बताया कि मगध विश्वविद्यालय में परीक्षा, परिणाम और रजिस्ट्रेशन जैसे कई समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। ना समय पर परीक्षा ली जा रही है और  ना समय पर परिणाम घोषित किया जाता है। कभी रिजल्ट आता है तो कई छात्रों का पेंडिंग रह जाता है, तो कभी रिजल्ट गलत बनकर आता है जिसके सुधार के लिए छात्रों को विश्वविद्यालय का दौड़ लगाना पड़ता है। परीक्षा विलंब से होने के कारण स्नातक एवं स्नातकोत्तर तथा अन्य वोकेशनल कोर्स का सेशन लेट चल रहा है। कई परीक्षाओं को ले लिया गया है,किंतु अब तक रिजल्ट नहीं आया है। इन समस्याओं को लेकर आज विश्वविद्यालय में अधिकारियों से वार्तालाप किया गया और उनसे आग्रह किया गया किस जल्द से जल्द इन समस्याओं का निदान करें इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ सिंह चौहान सिन्हा कॉलेज इकाई अध्यक्ष ऋषि राज रितिक अभिषेक आदि उपस्थित थे।