,कमलेश कुमार मिश्रा
डेहरी /रोहतास
डेहरी डालमियानगर रविवार को विश्वकर्मा जयन्ती समारोह विश्वकर्मा औद्योगिक सहयोग समिति संस्थान के प्रांगण में विश्वकर्मा समाज की तरफ से विश्वकर्मा जयंती का आयोजन किया गया जिसमें समाज के बड़ी संख्या में सम्मानित लोग उपस्थित हुए इस दौरान बाबा विश्वकर्मा का माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित के साथ कार्यक्रम का शुरुआत किया गया इस दौरान मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथि जे०एन०विश्वकर्मा अतिथि प्रयाग शर्मा, सुरेंद्र शर्मा,अनिता शर्मा अतिथि गणों ने अपने संबोधन में बाबा विश्वकर्मा के महत्व को बताते हुए समाज को उनके रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया साथ ही यह बताया गया कि बाबा विश्वकर्मा के धरती के सबसे पहले और बड़े इंजीनियर थे जिन्होंने सभी को कर्म की महत्व बताई पर वर्तमान समय में कर्म के साथ-साथ शिक्षा भी जरूरी है जिससे लोग अपने समाज की उत्थान की लड़ाई लड़ सके और समाज को आगे और बहुत आगे बढ़ते हुए हर क्षेत्र में अग्रणी बना सकें इसके लिए जरूरी है कि समाज में एकजुटता और वह अपनी बातें हर मंच से पुरजोर तरीके से उठा सकें और ऊंचे से ऊंचे पदों पर बैठे लोग उनके अधिकारों को देने के लिए बाध्य इस कार्यक्रम में उपस्थित जिन लोगों के साथ शहर के गणमान्य और महिलाओं की विशेष प्रस्तुति समाज को गौरवान्वित करने के लिए इससे उत्साहित सभी लोगों ने साल दर साल बड़ी संख्या में उपस्थित होने का उम्मीद जताया । कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश शर्मा संचालन दीपक शर्मा ने किया मीडिया प्रभारी रविन्द्र शर्मा उपस्थित गद्मान्य लोग दयानंद शर्मा नागेंद्र शर्मा श्याम बिहारी शर्मा सुनील शर्मा रामचंद्र शर्मा संजय शर्मा रामेश्वर शर्मा सुरेंद्र शर्मा नागेंद्र शर्मा मदन शर्मा चंद्र देव शर्मा सतीश शर्मा गोविंद शर्मा हरि गोविंद शर्मा दिलीप शर्मा अशोक शर्मा आदि लोग उपस्थित हुए।
