मयंक कुमार
बारूण( औरंगाबाद):- बारूण केशव सिंह यादव महाविद्यालय के सभागार में गुरूवार को युवा राजद एवं छात्र राजद का प्रखंड स्तरीय कमेटी विस्तार को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता युवा प्रखंड अध्यक्ष युगल यादव एवं संचालन छात्र राजद जिला सचिव शत्रुघन कुमार यादव ने किया। जुगल यादव ने बताया कि राजद पार्टी को मजबूती को लेकर एवं बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को भारी मतों से जीत दिलाकर मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। कहा कि युवा राजद एवं छात्र राजद दोनों के प्रत्येक दल से अठारह सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर तेजस्वी की तेज लाने का सबने संकल्प लिया। इस दौरान प्रखंड के प्रधान महासचिव जितेंद्र सोनी, उपाध्यक्ष सरोज चौधरी, तुलसी पाल, रंजन मेहता,अमृतराज, अर्जुन पासवान, मुकेश चौधरी, छात्र राजद प्रखंड अध्यक्ष निर्भय कुमार यादव, उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार शर्मा, अभिषेक कुमार, पप्पू कुमार, शशि कुमार ठाकुर, मनोज कुमार, विवेक कुमार, प्रदीप कुमार, जितेंद्र कुमार, अनुज कुमार, मुन्ना कुमार, हरेंद्र कुमार ठाकुर, अजय शर्मा, मुकेश चौधरी, हर्ष सिंह राजपूत, पप्पू चौहान के साथ कई युवा राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।
