मयंक कुमार
मदनपुर:-
मदनपुर के सलैया थाना क्षेत्र के बरई विगहा तेतरिया रोड में बुधवार को सलैया थाना पुलिस ने एक मारुति सुज्जिकी कार में गैलन में भरा चार सौ लीटर स्पिरिट शराब जब्त कर साथ ही शराब तस्कर को भी धरदबोचा और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।सलैया थाना अध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिला कि पिरथु की तरफ से एक सुज्जिकी कार से भारीमात्रा में शराब लाया जा रहा है।सूचना के सत्यापन के लिए छापामारी किया गया तथा वाहन चेकिंग किया गया।पुलिस की वाहन देख स्पिरिट से भरी कार तेज रफ्तार में भागने लगा जिसे पिछा कर बरई विगहा तेतरिया रोड में उसे धरदबोचा गया।कार की जांच करने पर उसमें गैलन में भरे स्पिरिट चार सौ लीटर तथा कार को जब्त किया गया और शराब तस्कर खिरियावां निवासी बिहारी साव के बेटा धीरज कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।