गौतम शर्मा
डेहरी/रोहतास
नेशनल एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कमेटी ऑफ इंडिया की महत्वपूर्ण बैठक संस्थान के नगर संगठन प्रमुख जयप्रकाश कश्यप के आवास पर अमित श्रीवास्तव के अध्यक्षता में की गई इस बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रशासनिक पदाधिकारी जितेंद्र कुमार उर्फ रिंकू सोनी भी उपस्थित रहे बैठक में 25/9 /2020 दिन शुक्रवार सुबह 10 बजे रिंकू सोनी के द्वारा हरी झंडी कोविड-19 जागरूकता रथ को दिखाकर रवाना किया जाएगा बताते चलें कि शहर में करोना महामारी को देखते हुए लोगों को बीच जागरूकता अभियान चलाने मांस्क वितरण करने का कार्यक्रम 3 दिनों तक चलेगा इस बैठक में संस्था के द्वारा शुद्ध पेयजल प्रमुख शहर के प्रमुख स्थानों पर लगाने का भी निर्णय लिया गया शुद्ध पेयजल का व्यवस्था प्रमुख रूप में 10 जगहों पर शुरुआत की जाएगी जागरूकता रथ से शहर वासियों को कोविड-19 के तहत सचेत सावधान करने का पूरा प्रयत्न संस्था के सदस्यों के द्वारा किया जाएगा बैठक मे आगामी कार्यक्रम के तहत वेंडर जोन के निर्माण की भी पुरजोर कोशिश आला अधिकारियों के द्वारा संस्था करेगी इस पर भी बहुत जल्द संस्था के लोग एक अभियान के तहत काम करेंगे इस बैठक का संचालन जयप्रकाश कश्यप ने किया प्रमुख रूप से उपस्थित विशाल सिंह ,संजय प्रसाद गुप्ता ,विंध्याचल पासवान, संतोष कुमार चंद्रवंशी, मनोज कुमार कश्यप, राकेश गोस्वामी ,ध्रुव कुमार ,नीतीश कुमार, राजीव विश्वकर्मा ,प्रिंस कुशवाहा ,मंटू सिंह ,विनोद कुमार ,वीरू कुमार, सिद्धार्थ सिंह ,उर्फ बूढ़ा सिंह ,सुनील कुमार सिंह, दिनेश कुमार , बिशाल सक्सेना उर्फ एक चोट कबो,आदि लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। हुए बैठक का समापन रिंकू के सोनी के द्वारा वंदे मातरम का नारा लगाते हुए सभी को धन्यवाद देते हुए समापन किया गया
