केन्द्र के खिलाफ ईसीआरकेयू का जनजागरण अभियान 14 सितंबर से।


 गौतम शर्मा 

डेहरी/रोहतास ।

 केंद्र सरकार के श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ आज ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के डेहरी शाखा ने एक बैठक कर 14 सितंबर से 19 सितंबर तक जनजागरण अभियान चलाने का फैसला किया है। इसके तहत प्रत्येक दिन विभिन्न तरीकों से कर्मचारियों के साथ बैठक, रेल कॉलोनियों में मशाल जुलूस, सभा आयोजन, साईकिल रैली, काला फीता बांधकर विरोध जैसे अनेकों कार्यक्रम शामिल हैं। इस जनजागरण अभियान के दौरान पत्रकारों, बेरोजगार नौजवानों, रेल यात्री संगठनों, रेल उपभोक्ताओं के साथ भी यूनियन परिचर्चा करेगी और केन्द्र सरकार के नीजिकरण नीति के चलते देश में बढ़ती बेरोजगारी और मंहगाई के साथ साथ भारत सरकार की विभिन्न संस्थानों को चंद मुठ्ठी भर धनपुशओ के हाथों बेचने की पोल खोलेगी। आज ईसीआरकेयू के कार्यालय में बैठक कहा  को संबोधित करते हुए डेहरी शाखा सचिव एस पी सिंह ने कहा कि भारतीय रेल को तेजी से बेचा जा रहा है. बड़े बड़े स्टेशनों को प्राइवेट किया जा रहा है। रेलवे के कई  विभाग को पूरी तरह से निजी हाथों में सौंपने की केन्द्र की तैयारी चल रही है। वहीं रेलकर्मियों को 50 /55 वर्ष की आयु या 30 वर्ष की सेवा काल के आधार पर जबरदस्ती नौकरी से निकालना चाहती है। 50%पदों को समाप्त किया जा रहा है। जिससे देश में महंगाई बढने के साथ साथ बेरोजगारी भी बढ़ रही हैं। जिसके खिलाफ यूनियन ने जनांदोलन खड़ा करेगी। यूनियन 14 सितंबर से 19 सितंबर तक विभिन्न माध्यमों और साधनों से रेलकर्मियों के साथ-साथ देश के नौजवानों, पत्रकारों, बुध्दिजीवियों  और समाजसेवी के परिचर्चा कर केंद्र सरकार के श्रमिक विरोधी नीतियों का पोल खोलेगी। बैठक में अध्यक्ष रमेश चन्द्रा, कार्यकारी अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह, विजय बहादुर, अमरेश कुमार, प्रमोद कुमार यादव, धरमू एक्का, धर्मेन्द्र कुमार सहित यूनियन के अनेकों पदाधिकारी उपस्थित थे।