गुरू पूर्णिमा के अवसर पर वैदिक मंत्रोचार के साथ मूर्ति स्थापित

गौतम कुमार
डेहरी/रोहतास
गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री साईं सेवा संस्थान ट्रस्ट के द्वारा हनुमान मानस मंदिर के प्रांगण में ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद एवं उनकी पत्नी शैल देवी के द्वारा गर्भ गृह में साईं बाबा की मूर्ति स्थापित की गई स्थापना समारोह में वैदिक मंत्रोचार आचार्य श्री तुलसी  मिश्रा जी के द्वारा किया गया कैनाल रोड स्थित मंदिर के इतिहास में जय प्रकाश कश्यप ने  बताया कि कई दशकों पुराना मंदिर है जिसमें काफी आस्था लोगों को जुड़ी हुई है इस मंदिर का निर्माण भव्य तरीके से किया जा रहा है जिसमें शहर वासियो का भरपुर सहयोग मिल रहा है 
 इसमें मंदिर ट्रस्ट के माध्यम से मात्र लगभग 30 से 40 के ही संख्या में लोगों की उपस्थिति दर्ज कराई गई एवं मंदिर के मुख्य द्वार पर निजी क्लीनिक से बुलाए हुए चिकित्सक के द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग कर सैनिटाइजर कराने के उपरांत ही मंदिर में प्रवेश कराया गया मंदिर में पूजन के दौरान सामाजिक दूरी पालन करते हुए विधि की गई 51 लीटर दूध एवं 21 लीटर गन्ने के जूस से साईं बाबा का स्नान कराकर पूजन की शुरुआत करते हुए वैदिक मंत्रोचार साईं बाबा का मंत्र आरती का प्रचार करने के पश्चात प्रसाद वितरण कर दिया गया प्रमुख रुप से नितेश सिंह , मोनू पांडे ,सागर गुप्ता ,अनिल कुमार सिंह, प्रेमचन्द सिंह, के डी भास्कर , नरेंद्र सिन्हा , रामाशिष सिह ,विनय सिन्हा, श्वेत प्रकाश, यश कुमार, अजली देवी,ज्योति देवी,अमित कुमार आदि उपस्थित थे ।इस मौके पर फिरोज हुसैन, मुकेश यादव भी उपस्थित हुए ।