मयंक कुमार
बारूण (औरंगाबाद):- बारूण थाना क्षेत्र के जोगिया गांव के समीप गुरूवार के शाम को नेशनल हाईवे पर कंटेनर व ट्रकों की भिड़ंत में एक हाईवे मार्कर कर्मी की मौत हो गई। घटना को लेकर सड़क पर घंटों जाम रही। बारूण प्रभारी थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि कंटेनर और ट्रकों की टक्कर में सड़क पर हाईवे मार्कर कर्मी की मौत हो गई है। सफाई कर्मी मृतक 20 वर्षीय राजेश कुमार झारखंड गिरिडीह जिला के बगोदर गांव का निवासी है। जिसकी मौत घटनास्थल कंटेनर की कुचलने से हो गई। बताया जाता है कि डेहरी के तरफ से औरंगाबाद की ओर जाने के क्रम में एक ट्रक जिसका नंबर एन एल शुन्य एक क्यू 7907 है। यह ट्रक औरंगाबाद के तरफ जा रही थी इसी दरमियान अनियंत्रित होने के कारण आगे जा रही ट्रकों में जोरदार टक्कर मारी। जिससे सड़क पर जेब्रा क्रोसिंग पीला काला और उजला पेंट कर रहे कर्मी की मौत कंटेनर की चपेट में आने से हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दी। इधर ट्रक को जप्त करते हुए फरार ट्रक चालक एवं मालिक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इधर नेशनल हाईवे के अधिकारी नरेंद्र कुमार एवं अरविंद यादव ने घटना स्थल पर पहुंच कर क्रेन के द्वारा दोनो क्षतिग्रस्त वाहनो को हटाया। नरेंद्र कुमार ने बताया कि गैस सिलेंडर से भरी कंटेनर व ट्रक की ओवरटेक करते हुए तेज रफ्तार में आगे बढ़ना चाह रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर के दोनों आपस में टकरा गए और पास में ही सड़क पर पेंटिंग का करते हुए कर्मी कंटेनर की चपेट में आने से मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर सड़क की डायवर्सन पार कर गया था।