गौतम शर्मा
डेहरी-रोहतास
कोरोना संक्रमित मरीजों में पांच साल के बच्चे से लेकर साठ वर्ष के वृद्ध तक शामिल।
कोषागार कार्यालय कर्मी व एएनएम भी पाई गई पॉजिटिव।
वैश्विक महामारी कोरोनावायरस संक्रमण लगातार शहर से लेकर ग्रामीण कस्बे तक फैलने लगा है। 24 घंटे के अंदर डेहरी व अकोढ़ी गोला में कोरोना के 36 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। जिसके बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि कोरोना संक्रमित के संपर्क वाले कई और लोग भी जांच उपरांत कोरोना पॉजिटिव पाए जा सकते हैं। जिससे कोरोना संक्रमण घटने के बजाय बढ़ने की संभावना है। हालांकि कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या पहले से अधिक है। शायद यही कारण है कि लॉकडाउन के बावजूद लोग बेपरवाह दिखाई दे रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने लॉक डाउन का पालन नहीं करना कोरोना संक्रमण को बढ़ावा देना बताया है। 24 घंटे के अंदर अनुमंडल अस्पताल से प्राप्त कोरोना जांच रिपोर्ट के अनुसार कुल 36 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमें ईदगाह मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय व 51 वर्षीय व्यक्ति, डालमियानगर न्यू सिधौली निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, बारह पत्थर निवासी 12 वर्षीय बच्ची व 16 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित हैं। जो रिश्ते में भाई बहन बताए गए हैं। इसके अलावे बारह पत्थर निवासी 18 वर्षीय युवती, तार बंगला निवासी डेहरी पीएससी की 38 वर्षीय एएनएम व 37 वर्षीय एक व्यक्ति, न्यू एरिया निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति, अनुमंडल कोषागार कार्यालय के 30 वर्षीय कर्मी, झाबरमल गली निवासी 5 वर्षीय बच्चा 24 वर्षीय महिला जो मां और पुत्र है कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। न्यू डलियां निवासी 20 वर्षीय युवक, डालमियानगर निवासी 12 वर्षीय बच्ची, 14 वर्षीय बालक व 40 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। तीनों रिश्ते में मां पुत्र व पुत्री बताई जाती हैं। नील कोठी निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति, पश्चिमी मोहन बिगहा निवासी 18 वर्षीय युवक, बैंक ऑफ इंडिया निवासी 45 वर्षीय, 50 वर्षीय व्यक्ति व 25 वर्षीय कर्मी, चित्रगुप्त मैदान डेहरी निवासी 18 वर्षीय युवक व 30 वर्षीय व्यक्ति, लाला कॉलोनी निवासी 25 युवक, डालमियानगर मथुरी निवासी 28 वर्षीय महिला, जक्की बिगहा निवासी 26 वर्षीय महिला व 8 वर्षीय बच्ची तथा 33 वर्षीय महिला, डालमियानगर न्यू सिधौली निवासी 34 वर्षीय व 45 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नम्बर-17 निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, राजपूतान मोहल्ला निवासी 34 वर्षीय व्यक्ति, शिवगंज निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, अकोढ़ी गोला प्रखंड के गोवर्धन पुर निवासी 26 वर्षीय व 32 वर्षीय युवक तथा अकोढ़ी गोला बढ़ाढी 50 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर संजीव कुमार का कहना है कि विभाग के निर्देश पर प्रतिदिन अनुमंडल अस्पताल में कोरोना जांच किया जा रहा है। कोरोना संक्रमित मरीजों के परिजनों को कोरोना जांच कराने को कहा गया है।